महज एक छोटी नाव से यात्रा कर रहे लोग
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने गुरुवार को दोपहर बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा कर अब तक स्थानीय प्रशासन द्वारा किये जा रहे राहत तथा सहायता कार्यों की जानकारी ली। दोपहर एक बजे के लगभग वह अपनी टीम के साथ बरसैता गांव पहुंचे तो मेजारोड कोहडा़र मार्ग पर टोंस नदी का पानी भरा मिला। आवागमन बंद होने पर लोग नाव से यात्रा करते मिले।
सपा नेता वहां उपस्थित नाविकों से जानकारी ली तो पता चला कि महज एक नाव स्थानीय प्रशासन की ओर से दी गई है, जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए बहुत कम है। नाविकों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ का धन उन्हें नही मिल सका है। सपा नेता ने मौके पर जो देखा वह बहुत चिन्ता जनक बात रही, कि यात्रियों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे छोटी नाव से यात्रा कर रहे थे। सड़क के बीचोंबीच लगभग दस फिट भरे पानी मे किसी भी समय हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कम से कम चार बड़ी नावें देने की बात कही।