Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

देशवासियों और समाजवादियों के बलिदान का प्रतिबिंब है तिरंगा : नरेन्द्र सिंह

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर घर तिरंगा आवाहन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने रविवार को मेजा के भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया। तथा गांव सहित छेत्र मे लोगों मे तिरंगा वितरित भी किया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह तिरंगा भारत देशवासियों और समाजवादियों के बलिदान और भावनाओं का ठोस और सकारात्मक प्रतिबिंब है। नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि दुखद है कि कुछ लोग इस पावन प्रतिबिंब का बाजारीकरण करना चाह रहे हैं। इस मौके पर भोला नाथ पाल, फिरोज खान, हिमांशु कुमार सिंह, अरविंद यादव, मोहित शर्मा, अभिलेख पाल आदि उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad