Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज से काशी तक होगा कांवर पथ का निर्माण : डिप्टी सीएम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज को कई सौगात देने का आश्‍वासन दिया। केशव मौर्य बोले कि शंकरगढ़ में रिफाइनरी बनेगी। इसके लिए नए सिरे से प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय भेजा जाएगा। कहा कि प्रयागराज से काशी तक कांवर पथ का निर्माण कराया जाएगा। केशव मौर्य ने कहा कि प्रयागराज के फूलपुर को नगर पालिका का दर्जा दिखाया जाएगा। सोरांव, बरौत, मांडा खास, करछना, बड़ोखर को नगर पंचायत बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को ससमय तथा गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महाकुंभ की तैयारियों को तेज करने के निर्देश भी दिए। केशव मौर्य ने बताया प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 11 सितंबर को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक होगी, जिसमें प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रजेंटेशन भी होगा। उस बैठक में शासन स्तर से भी कई बड़े अधिकारी आएंगे। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), आवास, स्वच्छ जल मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा की। गांवों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर दिया। डिप्‍टी सीएम ने विलेज एंड गुड गवर्नेंस (सुशासित गांव), क्लीन एंड ग्रीन विलेज (साफ एवं हरा गांव), पावर्टी फ्री एंड इनहेंस्ड विलेज लाइवहुड विलेज (गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाला गांव), चाइल्ड फ्रेंडली विलेज (बाल मैत्री गांव), इनजेंडरिंग डेवेलपमेंट फार जेंडर इक्वेलिटी इन विलेज (विकास में लैैंगिग समानता वाला गांव) को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही वाटर सफिसिएंट विलेज (पर्याप्त जल वाला गांव), हेल्थी विलेज (स्वस्थ गांव), सोशली सिक्योर्ड विलेज (सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव), सेल्फ सफिसिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर इन विलेज (गांव में संरचनात्मक ढांचे की यथेष्ठ उपलब्धता) पर बल दिया। कहा कि गांवों को आगे बढ़ाकर ही देश की तेजी से उन्नति की जा सकती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad