मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा क्षेत्र के सिंहपुर गांव मे बीती रात नवविवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे गांव मे सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर पंहुची मेजा पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह की पत्नी आराधना सिंह (24) की शनिवार की बीती रात घर मे सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से समूचे गांव मे सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, दरोगा अखिलेश सिंह चौकी प्रभारी कोहड़ार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो घर के लोगों पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृत महिला की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पति दीपक कुमार सिंह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। नवविवाहिता का मायका करछना थाना क्षेत्र में है। थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। आराधना की हत्या किसने और क्यों कि यह जांच का विषय है।