Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़ करने वाला मोहम्मद कैफ शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। सिसई सिपाह गांव निवासी कैफ के पैर में गोली लगी है। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार की देर रात बैरियर लगाकर संदिग्ध बदमाशों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई।

SV News

 बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पाया गया था कि वीडियो सिसई सिपाह क्षेत्र के नदी के पास एक युवती व उसका मंगेतर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और युवती व उसके मंगेतर के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने इस मामले में वसीक, जिकिरिया, माशूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच पुलिस को एक और वीडियो मिला था, जिसमें कैफ भी छेड़खानी कर रहा था। इसी आधार पर उसका नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad