Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : फांसी पर लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कच्ची सड़क, दारागंज में एक आदमी ने सोमवार को अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची दारागंज पुलिस को छानबीन के दौरान बीयर की बोतलें मिली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कच्ची सड़क निवासी प्रशांत कुमार यादव (38) चाचा हीरालाल यादव के मकान में रहता था। वह आटो चलाता था। बताया जाता है कि छह वर्ष पूर्व अल्लापुर निवासी एक युवती से उसका विवाह हुआ था लेकिन विवाद हुआ और पत्नी ने उसे छोड़ दिया। रविवार रात में प्रशांत ने कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके चाचा को शक हुआ। दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कमरे में देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad