Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महीनों से घरों में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन

Sv news


नैनी, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। नैनी के खरकौनी मे गंदा पानी पीने से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। खरकौनी मुहल्ले में नये भोला मंदिर के पास कई घरों में महीनों से गन्दा एवं झागयुक्त पानी आ रहा है। जिसकी महीनों पहले लिखित शिकायत प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई थी। उन्होंने तत्काल जल निगम के उच्चाधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया था।
Sv news



लेकिन विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। नल से शुरू में बहुत ज्यादा गन्दा पानी आता है फिर प्रवाहयुक्त पानी में गन्दगी कम दिखाई पड़ती है लेकिन गन्दगीयुक्त पानी ही घरों में आ रहा है। खरकौनी निवासी डॉ विनय कुमार द्विवेदी, सुधांशु द्विवेदी, अमन श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव, आप महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह आदि ने समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाई की मांग की है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad