Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दुकानदारों ने कहा - मेला अच्छा रहा,पुजारी ने कहा- चढ़ावा कम रहा

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

इस संवाददाता ने मेले की स्थित  के बारे में दुकानदारों से जब सवाल किया तो लगभग सभी दुकानदारों ने एक ही जैसा जवाब दिया। चाऊमीन और टिकिया के विक्रेता कुर्की निवासी मंजेश केशरी ने बताया कि इस वर्ष मेला अच्छा रहा। 20 वर्षों से मेले में  जलेबी की दुकान लगाने वाले जिगना से आए विवेक,पान की दुकान लगाए बबलू यादव निवासी मेजा, प्रयागराज से आए माला के विक्रेता फेरीवाले न बताया कि मेले में भीड़ तो रही  लेकिन महगाई की वजह से दुकानदारी अच्छी नहीं रही। 


नररोइया से आए भगवान दास जलेबी की दुकान रखे थे उन्होंने बताया कि दुकानदारी अच्छी रही। सगौड़ा विक्रेता मेजा निवासी भोले प्रजापति ने बताया कि विगत कई वर्षों से मेले में दुकान लगा रहे हैं,लेकिन इस वर्ष अच्छा रहा। ऊंचडीह बसद्दा निवासी जलेबी विक्रेता जोखू केसरी, खिलौना विक्रेता बरांव से आए दया शंकर और मेजा से आए खिलौना विक्रेता अमर बहादुर,उरुवा से आए हार्डवेयर की दुकान लगाए आलम ने बताया की उनके दादा के जमाने से इस मेले में आते रहे और बढ़िया रहा। उरुवा बिसेनपुर से आए पवन हार्डवेयर विक्रेता, कथहरी विक्रेता मैलहा से आए छब्बू और भारतगंज से आए बबलू ने बताया कि वह मेले में विगत  लगभग 40 वर्षों से दादा के जमाने से दुकान लेकर आ रहे है।इस वर्ष मेला अच्छा रहा। मिर्जापुर से आए पौनी पौना के विक्रेता राजू, मेजा रोड से आए माली रमेश ने बताया कि वह  20 वर्षों से आ रहे हैं।इस वर्ष दुकानदारी और मेला दोनों अच्छा रहा। वहीं मेजा निवासी माली रामगरीब ने बताया कि इस वर्ष भीड़ तो अधिक रही लेकिन दुकानदारी सामान्य  रही।लोहा लक्कड़ की दुकान रखे बड़ोखर से आए श्याम बाबू ने बताया कि दोपहर तक धूप की वजह से लोग छाया में भागते रहे, लेकिन  दोपहर बाद लगभग 3 बजे से भिड़ बढ़ी और ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की और दुकानदारी  अच्छी रही।

Svnews

 फिलहाल इसी तरह कई दुकानदारों ने बिसाती के दुकानदार, गोदानहार, पोस्टर और किताब के दुकानदारों ने बताया इस वर्ष मौसम अच्छा होने की वजह से मेला बढ़िया रहा, लेकिन दुकानदारी महंगाई मार गई। मेजा के लड्डू विक्रेता राजेंद्र केशरी,विजय केशरी,मुकेश मोदनवाल,ओमप्रकाश मोदनवाल आदि ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए भिड़ तो आई लेकिन अपेक्षाकृत खरीददारी नहीं की।वहीं मंदिर के पुजारी बाबा रामदास ने कहा की भक्त दिल खोलकर प्रसाद चढ़ाया लेकिन चढ़ावा नहीं चढ़ाया।मेले में आए दूरदराज से दुकानदारों ने मेले में व्यवस्था को लेकर मेला प्रभारी अमित यादव की सराहना की।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad