Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : बुखार से पीड़ित होमगार्ड को जबरन ड्यूटी पर तैनात रहने का दबाव, पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार

Sv news


थाने के मुंशी ने बीमार होमगार्ड से की अभद्रता, एसपी यमुनापार से शिकायत

होमगार्ड अपनी समस्या लेकर हमारे पास नही आया= संजीव चौबे

यमुनापार, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। प्रयागराज के औद्योगिक थाने पर तैनात होमगार्ड बुखार से पीड़ित है। थाने के मुंशी व सिपाहियों ने जबरिया उसे ड्यूटी करवाने को मजबूर करते हैं। कहीं भेजने वह आने जाने के लिए उससे जबरदस्ती भेजते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। जिस से आहत आकर होमगार्ड ने सीएम योगी व एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। औद्योगिक थाने पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड विमलचंद्र शुक्ला थाने के मुंशी मनोज यादव, अभिमन्यु व श्रीकृष्ण से परेशान होकर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। बुखार से पीड़ित रहने के बावजूद भी जबरन ड्यूटी पर तैनात रहने का दबाव बनाया जा रहा था। मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए पीड़ित विमलचंद्र शुक्ला को जबरदस्ती भेजा जाता है। होमगार्ड विमलचंद्र शुक्ला ने बताया कि 12 व 13 सितम्बर को मेडिकल करवाने के बाद 14 सितंबर को भी शाम को एक मेडिकल के लिए एस आर एन भेजा जाने लगा। तबियत ठीक नहीं होने पर विमलचंद्र शुक्ला ने असमर्थता जताई। जिस पर मुंशी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए डांटा और धमकी देते हुए बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद विमलचंद्र शुक्ला घर वापस लौट आए और दुसरे दिन औद्योगिक थाने पर ड्यूटी करने पहुंचा तो 15 सितंबर को मुंशी मनोज यादव ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बाहर निकाल दिया। होमगार्ड विमलचंद्र शुक्ला 16 सितंबर को पुनः ड्यूटी करने पहुंचे तो थाने के अभिमन्यु, श्रीकृष्ण ने भी बुरा बर्ताव करते हुए बाहर निकाल दिया। जिससे आहत होकर होमगार्ड ने 17 सितंबर को एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित से लिखित शिकायत की। जिसके बाद ड्यूटी पर आमद कराई गई। देखा जाए तो जब विभाग के साथ इस तरह का बरताव मुंशी व सिपाहियों का है। तो पीड़ित और शिकायतकर्ताओ के साथ उक्त जिम्मेदार लोग किस तरह से बर्ताव करते होंगे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कारागार एवं होमगार्ड विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज, अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार को दी है। पीड़ित का कहना है की उसे एक सप्ताह तक मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया गया। वहीं जब इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि होमगार्ड अपनी समस्या लेकर उनके पास नही गया है और होमगार्ड के साथ हुए इस बर्ताव की जानकारी उन्हें नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad