Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36घंटे बाद व्रतियों ने तोड़ा छठ व्रत

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। यूं तो प्रयागराज के गंगा और यमुना घाटों पर वर्ष भर स्‍नानार्थियों की भीड़ जुटती है, लेकिन आज कुछ खास ही नजारा था। और हो भी क्‍यों न...छठ का महापर्व जो था। गंगा, यमुना के पावन संगम के साथ ही गंगा के घाटों पर भोर से ही भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना के घाटों पर भी रौनक रही। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्‍य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया। 

sv news

प्रयागराज में छठ पूजा के लिए यमुना घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए यमुना की धारा में खड़ होकर पूजन सामग्रियों के साथ व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

जनपद के यमुनापार इलाके के सिरसा स्थित फेरी घाट पर सैकड़ों की संख्‍या में छठ पूजन को आस्‍थावान जुटे हैं। छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने व नमन करने के लिए गंगा घाट पर सुबह से ही भीड़ जुट गई थी। सोमवार की सुबह सूर्य देव के दर्शन हुए, व्रती महिलाओं ने उनका पूजन गंगा के जल में खड़े होकर किया। साथ में उनके परिवार के सदस्‍य भी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad