Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज के मेजा मे पूर्व विधायक के कुनबे की साढ़े दस करोड़ की जमीन कुर्क

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के मेजा मे ज्ञानपुर के पूर्व विधायक के कुनबे की साढ़े दस करोड़ की जमीन कुर्क की गई। वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्र के भतीजों और बहू की 10 करोड़ 65 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रयागराज के मेजा तहसील में की है। विजय मिश्र इन मामलों में आगरा जेल में निरुद्ध है। 
पूर्व विधायक विजय मिश्र निवासी खपटिहा, थाना हंडिया, प्रयागराज, वर्तमान पता कौलापुर, थाना गोपीगंज ने अपराध से अर्जित धन से प्रयागराज के मेजा तहसील के मौजा खमरिया में 2.88500 हेक्टेयर और 2.7330 हेक्टेयर जमीन ली थी। ये जमीनें उन्होंने गिरोह के सक्रिय सदस्य भतीजे सतीश मिश्र, आशीष मिश्र, राहुल मिश्र, अमित मिश्र और भाभी दुर्गेश देवी के नाम से ली थी। 
इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये है। इसे कुर्क कर लिया गया। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम गैंगस्टर के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी विजय मिश्र और उसके कुनबे की करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad