Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बिहार के युवक की धारदार हथियार से हत्या, प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग पर मिला शव

Sv News



करछना, प्रयागराज (दीपक शुक्ला)। प्रयागराज के यमुनापार के करछना इलाके में रविवार रात बिहार के युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई। कातिल उसके धड़ और सिर को अलग-अलग स्थान पर फेंककर भाग निकले। पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था। सोमवार की सुबह सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ढूंढने पर सिर भी मिल गया। 

सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बिहार का निवासी था। वह यहां कैसे पहुंचे, किसने और क्‍यों उसकी हत्‍या की गई, पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

करछना थाना क्षेत्र के मीरजापुर-प्रयागराज हाईवे पर अनमोल ढाबा स्थित है, जो काफी समय से बंद है। मर्दापुर गांव के बाहर बने इस ढाबे के पीछे सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की सिर कटी लाश देखी। शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था। हत्या की खबर मिलते ही एसपी यमुनापार, सीओ करछना और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक बिहार के बक्सर का रहने वाला था। हालांकि पुष्टि के लिए परिवारवालों का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही कातिलों के बारे में भी सुराग मिला है, जिसके आधार पर तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को ट्रेन से उतारने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

एसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही कातिलों का पता लगा लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल का कारण साफ होगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad