Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी,बाइक सवार घायल

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

बोलन -उरुवा मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी,जिससे  तीन बाइक सवारों में दो को मामूली और एक को गंभीर चोटें आई।एंबुलेंस की मदद से घायलों को सी एच सी मेजा के जाया गया।अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के घोगी रत्योरा निवासी सुभाष भारतीय(30) किसी काम से मांडा के सीकर गांव गए थे।वहां से लगभग 4 बजे वापस बाया उरुवा अपने घर जा रहे थे।जैसे बोलन धाम के नहर के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन लोग बैठे थे।जिसमे दो को मामूली चोटें आई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।एंबुलेंस की मदद से घायलों को सी एच सी मेजा ले जाया गया। जहां अस्पताल के अधीक्षक ओमप्रकाश ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सुभाष को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad