Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एसजीटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लघु नाटक मंचन कर दिया संदेश


 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

शिवगुलान तिवारी पब्लिक स्कूल मेंडरा में बच्चों द्वारा लघु नाटक का मंचन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने विभिन्न देवी- देवताओं का रूप को धारण कर लघु नाटक में भाग लिया। महिषासुर वध नामक नाटक में बच्चे मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश, और असुरों का रूप धारण कर नीति तथ्य का संदेश दिया। इस छोटे से कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमेशा सत्य की जीत होती है, और असत्य की हार होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या सोनी तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से मां दुर्गा ने दुष्ट दानव महिषासुर का वध कर धर्म की रक्षा की थी। 

Svnews

ठीक उसी प्रकार हमलोग भी अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस पूजा का सही मायने में यही संदेश है। मौके पर मौजूद विद्यालय के निदेशक  पत्रकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम के द्वारा रावण का वध हो या शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर का वध हमें संदेश देता है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों और बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए नाटक में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिवगुलान तिवारी पब्लिक स्कूल मेंडरा में बच्चों द्वारा लघु नाटक का मंचन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। विद्यालय के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने विभिन्न देवी- देवताओं का रूप को धारण कर लघु नाटक में भाग लिया। महिषासुर वध नामक नाटक में बच्चे मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश, और असुरों का रूप धारण कर नीति तथ्य का संदेश दिया। इस छोटे से कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमेशा सत्य की जीत होती है, और असत्य की हार होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या सोनी तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से मां दुर्गा ने दुष्ट दानव महिषासुर का वध कर धर्म की रक्षा की थी। ठीक उसी प्रकार हमलोग भी अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस पूजा का सही मायने में यही संदेश है। मौके पर मौजूद विद्यालय के निदेशक  पत्रकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम के द्वारा रावण का वध हो या शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के द्वारा महिषासुर का वध हमें संदेश देता है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों और बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए नाटक में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad