Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दो करोड़ की लागत से बनेगा सीएचसी, हाईकोर्ट के जज ने अपने गांव में किया शिलान्यास

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने शनिवार को शिलान्यास किया। शासन से अवमुक्त दो करोड़ छह लाख की लागत से कार्यदाई संस्था आवास विकास परिषद से अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। अस्पताल का निर्माण कार्य दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ने कहा कि जनपद के सुदूर अंचल में स्थित बंजारी गांव में स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वर्ष 2020 बंजारी कलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने का अनुरोध किया था। अस्पताल बन जाने से ग्रामीणों को इलाज के लिए हलिया और ड्रमंडगंज का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। 
न्यायाधीश ने कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से अस्पताल को गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने का अनुरोध किया कहा कि बजट की कमी आने पर मुख्यमंत्री से बात कर बजट बढ़ाने का प्रयास करूंगा। विशिष्ट अतिथि एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम कुमार ने कहा कि अतिपिछड़े क्षेत्र में अस्पताल बन जाने से लोगों को इलाज़ के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जीवन में रोटी कपड़ा और मकान के अलावा स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है। 
उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि जस्टिस विवेक कुमार सिंह की पहल से मुख्यमंत्री ने गांव वालों को इलाज के लिए बेहतर सौगात दी है। कार्यक्रम को एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डीटीओ यू एन सिंह ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में अलका सिंह, सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम लालगंज विजय नारायण सिंह, सीओ परमानंद कुशवाहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कामेश्वर तिवारी, डा. अभिषेक जायसवाल, ग्राम प्रधान ज्योति सिंह, शिव दान बहादुर सिंह,रामजी सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक हलिया संजीव कुमार सिंह थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अतुल कुमार पटेल मयफोर्स मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad