Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एसआरएन अस्पताल मे डाक्टर की इलाज के दौरान मौत, एक दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान आयुष के डॉक्टर रवींद्र त्यागी (48) की मौत हो गई। दीपावली के दिन आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उन्हें अंत में बचाया नहीं जा सका और आज शाम अचानक उनकी मौत हो गई। डॉ. रवींद्र त्यागी की तैनाती प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण में थी और वहीं वे अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां, पत्नी और माता-पिता हैं। अचानक डॉक्टर बेटे की मौत से परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad