Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राम जानकी जन कल्याण समिति के नेतृत्व मे राम जानकी कुटी मे थानाध्यक्ष ने प्रज्वलित किए ग्यारह सौ दीप

SV News

लालापुर, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। लालापुर तरहार में अति प्राचीन राम जानकी कुटी में दीपावली पर्व पर दिव्य तरीके से प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ थाना अध्यक्ष महोदय लालापुर शेर सिंह यादव ने किया ऐसी मान्यता है कि दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी का आगमन पृथ्वी पर होता है और विचरण कर अपने भक्तों पर कृपा आशीर्वाद प्रदान करतीं हैं। इसी कड़ी में राम जानकी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र पांडे द्वारा भगवान राम जानकी कुटी में पूजा अर्चन किया तथा ग्यारह सौ दीप प्रज्जवलित कर प्रभू श्रीराम से लोगों के जनकल्याण हेतु कामना की गयी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे समिति के प्रवंधक मंत्री अतुल त्रिपाठी (रामू) ने सभी का आभार जताया कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पंडुवा सरस्वती प्रसाद मिश्र, राजेन्द्र पाण्डे, राकेश विश्वकर्मा, किंजल पांडे, चिन्ता मणि यादव शेखर आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad