Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नेता जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु मां दुर्गा की शरण मे सपा प्रदेश सचिव, किया हवन पूजन

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रदेश भर सहित प्रयागराज मे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

SV News

इसी क्रम मे मंगलवार को दोपहर मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने सपा संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ हेतु सपत्नीक मां दुर्गा का पूजा पाठ कर हवन पूजन किया। हवन पूजन के बाद नरेन्द्र सिंह ने कहा कि रविवार शाम को समाचार के माध्यम से सूचना मिली कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है। तब ही हमलोगों ने यहां नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर दुर्गासप्तशती व दुर्गाष्टमी का पाठ किया और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और वापस से हम लोगों का मार्गदर्शन करें। भगवान से यही कामना की गई है। मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad