Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

खिलाड़ियों को हर जरुरी सुविधा देगी सरकार, आगे बढ़ें खिलाड़ी : सीएम योगी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मेयोहाल स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेयोहाल से निकले चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एकलव्य की तरह एकाग्रता और टीम भावना के साथ आगे बढ़ें। सरकार हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। खेल के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन से आईएएस सुहास एलवाई और दमयंती तांबे एवं स्क्वैश से अभिनव सिन्हा और दिलीप त्रिपाठी शामिल रहे। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी सीएम ने सम्मानित किया। सुप्रीम कोर्ट को जज विक्रम सिन्हा ने अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेयो हाल के विस्तार की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का विकास और विस्तार किया जाएगा। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से इसके विस्तार और विकास लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद विनोद सोनकर व स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और महापौर अभिलाषा गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्भीया में लोग मौजूद रहे। 
बता दें मेयो हॉल क्रीड़ा संकुल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो अक्तूबर को किया था। प्रतियोगिता में कुल छह खेल खेले जा रहे हैं जो कि रविवार से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेंगे। आठ अक्तूबर को समापन समारोह होना था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि हैं, लेकिन अचानक सीएम का कार्यक्रम एक दिन पहले शुक्रवार को कर दिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad