Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : शादी के बाद गहने और कैश लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तलाश मे जुटी पुलिस


SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)।
प्रयागराज के कर्नलगंज मे शादी के बाद गहने और कैश लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। जिसकी तलाश मे पुलिस जुटी हुई है। शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन की तलाश में कर्नलगंज पुलिस शनिवार को भी जुटी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि राजस्थान के अलवर भैरू निवासी योगेश कुमार शर्मा की शादी के लिए एक लड़की देखी जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका संपर्क शहर में रहने वाले विजय कुमार से हुआ।उसने देवगलपुर, आसिन गांव निवासी एक युवती से शादी की बात कही और फिर युवती के भाई से बात कराई। आरोप है कि शुक्रवार को योगेश को शहर बुलाया और मंदिर में शादी करवाई गई। इसके बाद दोनों पक्ष कचहरी गए, जहां युवती की मां ने बहाना बनाकर योगेश से गहने और जेवरात लेकर चली गई। मगर इसके बाद कोई वापस नहीं, जिसके बाद योगेश ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय का कहना है कि आरोपित युवती और उसके साथियों की तलाश चल रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad