Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज मे हलवाई के दुकान पर छापेमारी, सवा कुंतल खराब हो चुका गुलाब जामुन किया नष्ट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दीपावली पर्व पर खराब मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सिविल लाइंस स्थित हीरा हलवाई दुकान पर 120 किग्रा खराब गुलाब जामुन पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर ही उसे नष्ट करा दिया। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 17 अक्तूबर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने शुक्रवार को हीरा हलवाई दुकान पर छापेमारी की, जहां खराब गुलाब जामुन पकड़ा गया। सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि गुलाब जामुुन के नमूने लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर मिल्क केक, खोया, काजू बर्फी, रंगीन चीनी खिलौना आदि के 20 संदिग्ध नमूने एकत्रित किए गए। ममता चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 91 संदिग्ध नमूने लिए जा चुके हैं। सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अभियान चलेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad