Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विवेक और संध्या ने पीसीएस क्वालीफाई कर बने एसडीएम, बढ़ाया मेजा क्षेत्र का नाम

SV News
संध्या सिंह व विवेक कुमार सिंह     फोटो- सूरज वार्ता न्यूज़ 

किसान के बेटे हैं भाई-बहन, सफलता में मामा ने दिया साथ

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पीसीएस परीक्षा में मेजा के किसान का बेटा और बेटी एक साथ क्वालीफाई करने पर गांव के लोगों ने दिपावली के त्योहार जैसा उत्साह मनाया।

SV News
माता-पिता के साथ भाई-बहन विवेक कुमार सिंह व संध्या सिंह 

ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली कि उनके गांव के सगे भाई-बहन ने एक साथ पीसीएस में चयनित हुए तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बुधवार देर शाम जैसे ही दोनों भाई बहन परिजनों के साथ गांव की सीमा पर पहुंचे तो वहां पहले से ही डीजे और फूल मालाओं के साथ तैयार लोगों ने माल्यार्पण कर डीजे की धून पर खुशी से नाचते गाते हुए घर पर पहुंचे।

SV News

मेजा तहसील क्षेत्र के तेन्दुआ ग्राम सभा निवासी किसान कृष्ण कुमार सिंह की चार संतानों में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। चारों अपने मामा राजेश सिंह पटेल निवासी मसौली, माण्डा, प्रयागराज के संरक्षण में माधव ज्ञान केंद्र नैनी से हाई स्कूल, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर राजापुर, प्रयागराज से इंटर करने के बाद विवेक कुमार सिंह ने आरकेजी आईटी कालेज गाजियाबाद से बीटे कर लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित पीसीएस 2020 में परीक्षा दिया जिसमें इंटरव्यू में असफल रहे, लेकिन 2021 में पुनः परीक्षा दिया और विवेक को जहां 8वीं रैंक मिली तो वहीं संध्या को 12वीं रैंक मिली और दोनों एक साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हो गये।

SV News
घर पहुंचते ही उतारी गई आरती, खुशी से झूम उठे गांव के लोग 

विवेक कुमार सिंह ने भूगोल, राजनीति विज्ञान और प्राचीन इतिहास से तैयारी की तो वहीं संध्या सिंह ने मैथ को अपने शिक्षा का माध्यम बनाया। विवेक सिंह ने बताया कि पढ़ाई का कोई शार्ट कट नहीं है एक ही दिशा में लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उसे क्रिकेट खेलना और मूवी देखना पसंद है।

SV News
डीजे की धून पर जश्न मनाते गांव के लोग 

इसी तरह संध्या सिंह ने बताया कि उसने किताब का टारगेट लेकर शिक्षाअध्ययन किया। संध्या को भी मूवी देखना पसंद है। दो और बहने रिया सिंह और साक्षी सिंह दोनों इलाहाबाद यूनिवर्सिटी बीए करने के साथ ही साथ टीचिंग की तैयारी कर रही हैं। माता प्रतिमा सिंह ने बताया कि चारों बच्चे बचपन से ही शिक्षा के प्रति जागरूक थे। खेलने कूदने के साथ ही चारों पढ़ाई को वरीयता देते थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad