Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एडीजी ने दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टरों व 15 आरक्षियों को किया स्थानांतरित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जोन के एडीजी ने पुलिस अधिकारियों व कई पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया। बता दें कि गुरुवार को एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को फतेहपुर से बांदा, निरीक्षक सुभाष चन्द्र चौरसिया को बांदा से प्रयागराज रेंज व उप निरीक्षक बैकुंठ नाथ को प्रतापगढ़ से महोबा, उप निरीक्षक संगम लाल प्रजापति को फतेहपुर से हमीरपुर, उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को फतेहपुर से बांदा, उप निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह को प्रतापगढ़ से हमीरपुर सहित 15 आरक्षियों को स्थानांतरित किया। जिसमे से तीन मुख्य आरक्षी, 10 आरक्षी व दो महिला आरक्षी शामिल हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad