Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शिक्षा को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाना लक्ष्य: सुरेश त्रिपाठी

 

Sv news

मेजा प्रयागराज (विमल पांडे)। सुरेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मां विंध्यवासिनी गार्डन लखनपुर मेजारोड में जोरदार स्वागत हुआ।

Sv news


बता दे की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मां विंध्यवासिनी गार्डन लखनपुर मेजारोड में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक नेता रजनीश मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर सरवती जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।

सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाना उनका मुख्य लक्ष्य है।श्री त्रिपाठी ने सभी इंटर स्कूल के अवकाश प्राप्त अध्यापकों को अंग वस्र से समानित किया।

मंच का संचालन कर रहे शिक्षक अनिल शुक्ला ने श्री त्रिपाठी की तारीफ की और संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में तिवारी बंधु सुजीत और मंजीत ने स्वागत गीत गा कर अध्यक्ष का स्वागत किया और जिससे सभी लोगों का मन मोह लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मुझे माला की जरूरत नहीं है आप तो हमारे दिल में है।

शिक्षक युवा नेता राजीव तिवारी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र से सम्मान किया।

उपर्युक्त कार्यक्रम में जिला मंत्री अनुज पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश पांडे, पूर्व प्रमुख मेजा डाक्टर प्रेम शंकर उर्फ मुन्नन शुक्ला, व्यापार मंडल संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय, सिद्धांत तिवारी, पप्पू उपाध्याय, प्रयाग जी शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, जगदीश प्रसाद द्विवेदी, हौसला तिवारी, रमेश मिश्रा, रमेश तिवारी, प्रधान लखनपुर संदीप तिवारी, विजय शर्मा, अजय मिश्रा, श्री प्रकाश द्विवेदी, राजन मिश्रा, सुनील तिवारी, अमरेश तिवारी, अजय तिवारी, आशीष सिंह, रवि तिवारी के साथ सभी स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad