Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अराजकतत्वों ने पराली के ढेर मे लगाई आग, आठ बीघे की धान की पराली जलकर राख

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के खौर गांव मे अराजकतत्वों ने धान की पराली के ढेर मे आग लगा दी। जिससे हड़कंप मच गया। देखते ही आस पास के लोग दौड़े और आग बुझाने मे जुट गए। सुचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। तब तक करीब आठ बीघे की धान की पराली जलकर राख हो गई। 

SV News

जानकारी के अनुसार मेजा के खौर गांव निवासी लालता प्रसाद प्रजापति व त्रिभुवन नाथ प्रजापति का धान की पराली खलिहान मे रखी थी कि बुधवार की रात करीब दस बजे अज्ञात अराजकतत्वों ने उक्त धान की पराली मे आग लगा दी। आग लगने की जानकारी पर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। सुचना पर फायर स्टेशन मेजा के चंद्रशेखर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने मे जुट गए। तब तक सभी धान की पराली जलकर राख हो गई। लालता प्रसाद के मुताबिक उनका साढ़े छः बीघे धान की पराली थी जो पशुओं को चारा के लिए रखे थे और त्रिभुवन नाथ का करीब डेढ़ बीघे पराली जलकर राख हो गई। पीड़ित का कहना है कि पशुओं का चारा जल गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad