Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा किसान मोर्चा का ज़िला प्रशिक्षण शुक्रवार को

SV News

प्रदेश के हर जिले में होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा यमुनापार के पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को होगा। जिसमे सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों का प्रशिक्षण होगा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी काशी प्रसाद तिवारी से मिले निर्देश के अनुसार भाजपा 
किसान मोर्चा यमुनापार प्रयागराज का एक दिवसीय प्रशिक्षण 11 नवंबर शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विमला पैलेस गेस्ट हाउस, जारी प्रयागराज में आयोजित होगा। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार अरुण कुमार सिंह व जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा नीरज द्विवेदी ने दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad