मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। सोमवार को रामलीला कमेटी गुनई गहरपुर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज राव की उपस्थिति में चंद्र बिहारी लाल श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित रामलीला का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से रामलीला कमेटी के प्रबंधक बालकृष्ण श्रीवास्तव, व्यवस्थापक धर्मराज यादव ठेकेदार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम कैलाश यादव, रामलीला कमेटी के व्यास का दायित्व संभाल रहे पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव तथा रामलीला कमेटी में निर्देशक वीरेंद्र कुमार गौड़, तथा अन्य सहयोगी डॉ प्रेम विश्वकर्मा, वनवासी जैसल, भोला नाथ शर्मा, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, राज बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव, राम निहोर उर्फ बब्बू यादव, रामकृष्ण यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, लल्लन कनौजिया, विनय कुमार यादव उर्फ पंडित, ठाकुर प्रसाद यादव, भोला नाथ यादव, मंगला प्रसाद यादव, मुलायम यादव, सुनील कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, कुलदीप यादव, गणेश कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद पटेल, मंतोष कनौजिया, जितेंद्र गौड़, तनु श्रीवास्तव, महेश कनौजिया उर्फ पिंटू, विजय बहादुर कुशवाहा, शिवकुमार आदिवासी आदि उपस्थित रहे।