Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दंडी स्वामी स्कूल में "मेरा विद्यालय मेरी शान" कार्यक्रम आयोजित

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शनिवार को महाराज श्री दंडी स्वामी केशवाश्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय गुनई गहरपुर में "मेरा विद्यालय मेरी शान" नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के अध्यापकों तथा बच्चों के द्वारा विभिन्न माडल तथा चार्ट के माध्यम से अपने विद्यालय का माडल, विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी, बालिकाओं द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" नामक नाटक का मंचन किया।

SV News

मुख्य आकर्षण विद्यालय के अध्यापक अतुल दुबे द्वारा बनाया गया विद्यालय का सजीव प्रतिरूप रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक सिंह, प्रधान लिपिक-पंकज तिवारी, एवं समस्त सहायक अध्यापक, मुजीब अहमद, विनोद, राम सरन वर्मा, अवधलाल, संदीप पटेल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजकुमार, दीपक पटेल, संधा त्रिपाठी, मीना देवी परिचारक राजेश एवं सुरेश ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad