Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मोबाइल लूटने के विरोध पर कोचिंग से लौट रहे छात्र शुभम यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। झूंसी का रहने वाला है। शुभम कोचिंग से लौट रहा था। परेड ग्राउंड पर थोड़ी देर बैठ कर रेस्ट कर रहा था, तभी दो बदमाश पहुंचे और मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध पर गोली मार दी। छात्र को गोली मारने की घटना में तीन बदमाश शामिल थे। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर जाते दिख रहे हैं। तीनों तीनों की उम्र 20 से 25 के बीच में प्रतीत हो रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad