Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : पिटाई से घायल डीजे संचालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

SV News


प्रयागराज (राजेश सिंह)। दीपावली पर्व के दौरान पिटाई से जख्मी हुए 30 वर्षीय डीजे संचालक रितेश कुमार साहू की सोमवार को मौत हो गई। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में रितेश का इलाज चल रहा था। उसकी मौत से नाराज परिवार के सदस्‍यों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा भी किया। 



दीपावली की रात में मारपीट कर जख्‍मी था रितेश

रितेश कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर बैरहना मोहल्ले का रहने वाला था। बताया गया कि दीपावली की रात रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। तब रितेश को बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिवारवालों का आरोप है कि उससे जुआरियों ने मारपीट की थी। घटना के बाद भी आरोपित पकड़ से दूर हैं। इंस्पेक्टर कीडगंज राममूर्ति का कहना है रितेश की मौत हो गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad