Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : पिस्टल तानकर फार्च्यूनर सवार लोगों ने किया भाजपा नेता की कार का पीछा, मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव की कार का आधी रात काले रंग की फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पीछा किया। वह कार्यक्रम में शामिल होकर कैंट क्षेत्र से लौट रहे थे। इंदिरा गांधी चौराहे से इंडियन प्रेस चौराहे तक पीछा करने के साथ ही फॉर्च्यूनरसवारों ने पिस्टल भी निकाली। हत्या की नीयत से वह फायर करने का प्रयास कर रहे थे। यह देखकर भाजपा नेता के गनर ने कार्बाइन निकाली तो फार्च्यूनर सवार प्रीति हॉस्पिटल की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर सूचना दी। जिस पर अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई। जार्जटाउन थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad