Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल की महिला कर्मचारी के हड़प लिए दो लाख रुपये

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारी का दाे लाख रुपये हड़प लिया गया। यह धोखाधड़ी उसकी परिचित की युवती ने बैंक के एक एजेंट से मिलकर की। दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज कैंपस में रहने वाली चंदा देवी पत्नी स्व. पन्ना लाल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कुछ समय पहले वह अपनी परिचित रिंकी उर्फ काजल के साथ सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में रुपये निकालने गई। चंदा का आरोप रिंकी ने बैंक के एजेंट अमरीश उपाध्याय से कुछ बात की। इसके बाद फार्म पर उसका अंगूठा लगवाया गया। वह शिक्षित नहीं है, जिस कारण वह कुछ नहीं समझ सकी। 
इधर कुछ दिन पहले वह बैंक रुपये निकालने गई तो उसे पता चला कि रिंकी उर्फ काजल ने उसके खाते से दो लाख रुपये अपने खाते में आरटीजीएस करा लिया है। उसने अमरीश उपाध्याय पर मिलीभगत का आरोप लगाया। सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर रिंकी और अमरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad