Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : अस्पताल मे फार्मासिस्ट की पत्नी के निधन के बाद हंगामा, डाक्टर-नर्सों ने भी किया काम ठप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर में स्थित महिलाओं के डफरिन अस्पताल में फार्मासिस्ट की पत्नी की मौत के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि फार्मासिस्ट विपिन मिश्रा पत्नी प्रियंका को डेंगू फीवर हो गया था। दो दिन पहले मंगलवार रात उन्हें डफरिन में भर्ती किया गया था। डेंगू का इलाज कराने के लिए बुधवार को निजी अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि विपिन कई दिन से अवकाश की मांग कर रहा था लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इनकार कर दिया। विपिन की पत्नी का निधन होने पर नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. नीता साहू तानाशाही कर रही हैं। उन्होंने पत्नी का इलाज कराने के लिए विपिन को छुट्टी नहीं दी जो कि अमानवीय हरकत है।
गुरुवार दिन में करीब 11 बजे डाक्टरों और नर्सों समेत अन्य स्टाफ ने काम ठप कर दिया। उनका कहना था कि अस्पताल प्रशासन को कर्मचारियों की परेशानी से कोई वास्ता नहीं है। इसी संवेदनहीनता की वजह से फार्मासिस्ट की पत्नी की जान चली गई। स्टाफ के काम ठप करने से वहां भर्ती मरीजों के इलाज में रुकावट आ गई है। अस्पताल में ओपीडी, लेबर रूम, पैथालॉजी, मरीजों के रजिस्ट्रेशन का भी काम बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. नीता साहू ने एक कमरे में डाक्टरों और नर्सों से बातचीत शुरू की।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad