Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

SV News

रायबरेली (राजेश सिंह)। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो फतेहपुर और एक सुल्तानपुर का रहने वाला था। एक घायल भी फतेहपुर जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा था जबकि दूसरा रायबरेली की तरफ से आ रहा था।
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रेयान पब्लिक स्कूल के सामने दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें फतेहपुर जिले के शेरमई गांव निवासी पिंटू (22) और बनपुरवा गांव निवासी विनोद (20) और सुल्तानपुर के रहने वाले रमेश (35) की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर के बनपुरवा गांव के रहने वाले विजय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मृतकों में चालक और क्लीनर हैं। इनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। उनके आने पर ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। शवों को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad