Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गलन भरी ठंड के बीच कोहरे की चादर में लिपटा मेजा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मौसम के रोज बदल रहे रंगों के बीच एक बार फिर से सघन कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार की सुबह मेजा समेत समूचा यमुनापार घने कोहरे की जद में रहा तो ठंड की वजह से लोगों को दुश्वारी भी झेलनी पड़ी। सुबह सड़कों पर चार पहिया वाहन फॉग लैंप के साथ नजर आए तो घना कोहरा वाले क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए। 
मेजा के पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। गुरुवार रात से ही ठंडी हवा चल रही। हवा के चलने के साथ ही घना कोहरा शुरू हुआ। शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर इस तरह छाई रही कि रास्ते पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad