Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कुशल राजनीतिज्ञ थे अटल जी -नीलम

 सुशासन दिवस के रूप में मना अटल जयंती

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती लखनपुर स्थित मंडल महामंत्री राजीव तिवारी के आवास पर धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर पूर्व लोकप्रिय विधायक नीलम करवरिया ने अटल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रीमती नीलम ने कहा कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ,प्रशासक,भाषाविद,कवि,पत्रकार और लेखक की पहचान रखते थे।वह स्वयं सेवक की विचार धारा में पले बढ़े थे।उनका सिद्धांत था कि लोगों की संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत सभी अपेक्षाएं पूरी करना।यही उनका सुशासन था।जिसे भाजपा कार्यकर्ता उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं।भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को भी आत्मसात किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री नाथू गुप्ता जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूप नारायण मिश्र ,नित्यानंद उपाध्याय जी ,टुनटुन तिवारी,मंडल महामंत्री राजीव तिवारी ,जितेंद्र शुक्ला,धीरज दुबे,पूर्व प्रधान संदीप तिवारी, अखिलेश अवस्थी  और बड़ेबाबू तिवारी के साथ मेजा मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad