मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कोहडार मंडल का कार्यकर्ता कोहडार बाजार में बड़ी धूमधाम से पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद प्रसाद मिश्रा ने अटल जी के जीवन और जीवन में किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। यह कार्यक्रम जैन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठान पर मनाया गया। प्रतिष्ठान के मालिक विमल जैन अटल जी की कविता पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों ने अटल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मिठाइयां बांटी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोहडार शक्ति केंद्र संयोजक पवन तिवारी, प्रभारी शिव शंकर, मंडल मंत्री वेद मिश्रा, महामंत्री राजीव द्विवेदी, बूथअध्यक्ष कृष्णाकांत पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी जैन और विनय जैन आदि उपस्थित रहे।