Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सनकी पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की पत्नी की हत्या

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के निबावल गांव में शनिवार दोपहर आपसी कहासुनी के बाद पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव निवासी रेखा (33) का पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। पति गोपी ने आक्रोश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गले पर कुल्हाड़ी से हमले से रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को लहूलुहान हाल में देख पति फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई । जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका को दो पुत्र एक पुत्री है। लालगंज थाना प्रभारी के बाद सीओ लालगंज दीक्षांत राज मौके पर पहुंचे।
सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि आरोपी पति सनकी था। उसका इलाज चल रहा था। उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर हमला कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad