Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीएम ने नारीबारी एवं जसरा में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

SV News

धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की न होने पाये परेशानी

किसानों को उनके धान का मूल्य अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में हो अंतरित

किसानों को धान बेचने हेतु समय से टोकन जारी करने एवं उनके धान खरीद की तिथि भी निर्धारित कर उनकों अवगत कराये जाने का दिया निर्देश

डीएम ने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर नारीबारी के मार्केटिंग इस्पेक्टर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नारीबारी एवं जसरा में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नारीबारी में खाद्य विभाग एवं पीसीएफ क्रय केन्द्रों पर धान खरीदे जाने की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। धान क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से धान बेचे जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या होने की बात पूछे जाने पर कुछ किसानों के द्वारा धान बेचने हेतु टोकन जारी होने में विलम्ब की शिकायत किए जाने पर डीएम ने नारीबारी धान क्रय केन्द्र की मार्केटिंग इस्पेक्टर स्वेता पाण्डेय से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर स्थित पीसीएफ क्रय केन्द्र पर किसानों के धान खरीद के भुगतान में विलम्ब होने पर केन्द्र प्रभारी को सख्त चेतावनी देेते हुए कहा है कि किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से उनके खाते में अंतरित हो जाना चाहिए, इसमें यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी, तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि किसानों को समय से टोकन मिल जाना चाहिए साथ ही साथ टोकन देते समय ही किसानों को उनके धान खरीद की तिथि भी निश्चित करते हुए उनको बता दिया जाये, जिससे कि किसानों को बार-बार धान क्रय केन्द्र पर न आना पड़े। डीएम ने क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बंधित रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही साथ उन्होंने रजिस्टर में उल्लिखित धान बेचने वाले किसानों से मोबाइल पर धान बेचने एवं मूल्य भुगतान की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान की डिलीवरी भी नियमित रूप से सुनिश्चित करते रहने के निर्देश दिए है। इसके उपरांत डीएम ने जसरा में बनाये गये खाद्य विभाग एवं एफसीआई के धान क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर धान खरीद से सम्बंधित बनाये गये रजिस्टर का अवलोकन किया एवं धान खरीद की स्थिति एवं धान के मूल्य के भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों के धान खरीद एवं उनके मूल्य के भुगतान में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी भी धान क्रय केन्द्र पर धान बेचने एवं भुगतान में किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी, तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी साथ ही साथ सम्बंधित मार्केटिंग इस्पेक्टर की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad