Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

खलिहान मे लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के खौर गांव मे खलिहान मे रखे पुआल के ढेर मे संदिग्ध दशा मे आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। बगल मे लगभग दो बीघे धान की फसल रखी हुई थी। गांव के लोग पानी लेकर दौड़े और फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई। बिना समय गंवाए फायर ब्रिगेड की टीम पंहुची और आग बुझाने मे जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक पशुओं को चारा हेतु खलिहान मे रखा सोहन आदिवासी का करीब दो बीघे धान का पुआल जलकर राख हो गया।

SV News

बगल मे एक और किसान का दो बीघे धान की फसल रखी हुई थी। फायर ब्रिगेड के गंगाराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, आलोक यादव, चंद्र शेखर सहित पूरी टीम ने पुआल के ढेर मे लगी आग को घंटों मशक्कत के बाद बुझा दिया।
बता दें कि अराजकतत्वों के द्वारा गांव मे दुसरी बार आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले गांव के ही लालता प्रसाद प्रजापति सहित दो लोगों के करीब आठ बीघे धान के पुआल को अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। जिससे पशुओं के चारा के लिए रखा पुआल जलकर राख हो गया था। अराजकतत्वों की इस हरकत से गांव मे आक्रोश का माहौल है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad