Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक का हार्टअटैक से निधन, अंतिम संस्कार आज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य का गुरुवार देर रात निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। आज शुक्रवार को दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा। 
बता दें कि वह 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से फाफामऊ (प्रयागराज) की सीट से चुनाव लड़े थे और जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना था। विक्रमाजीत पूर्व मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन की सूचना पर उनके परिवार के साथ-साथ सगे-संबंधियों व भाजपाईयों में शोक है। श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विक्रमाजीत मौर्य का टिकट काट दिया था और बसपा से आए गुरु प्रसाद मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि गुरुप्रसाद चुनाव जीतने में सफल भी रहे। विक्रमाजीत मौर्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी करीबी रहे। उनके निधन की सूचना पर केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताया है। उन्हाेंने, भाजपा के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।
बता दें कि कोरोना की महामारी के बीच पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य कोरोना की भी चपेट में आ गए थे। कोरोना जैसी भयावह बीमारी से लड़कर वह ठीक हो गए थे लेकिन हार्ट अटैक आने पर वह नहीं बच सके।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad