Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : युनिवर्सिटी मे सुरक्षा गार्डों से विवाद के बाद फायरिंग व पथराव, कई छात्र घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फट गया है। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने कई राउंड फायरिंग की है। 

SV News

छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
इलाहाबाद विवि में बवाल के बाद डीएम संजय खत्री भारी फोर्स के साथ कैंपस में पहुंचे। छात्रों ने विवि की कैंटीन में आग लगा दी है और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
बड़ी संख्या में छात्र परिसर में उपद्रव कर रहे हैं जिन्हें पुलिस फोर्स काबू करने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित छात्र वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कई थानों की पुलिस परिसर में पहुंच गई है। 
इलाहाबाद विवि परिसर और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने खुद मोर्चा थाम लिया है। भारी फोर्स के साथ वह विवि परिसर पहुंच गए। छात्रों ने कुलपति दफ्तर पर तोड़फोड़ के बाद कैंटीन में आग लगा दी। छात्रों के बवाल के बाद विवि में फोर्स बढ़ा दी गई है। कुलपति कार्यालय पर रखे गमलों को तोड़ दिया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad