Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

युनिवर्सिटी बवाल : कौन हैं विवेकानंद पाठक जिनकी सुरक्षा गार्डों से हुई नोंकझोंक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर बवाल हो गया। विश्वविद्यालय के परिसर में अचानक छात्र संघ का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथियों पर फायरिंग की। बस क्या था जैसे जैसे खबर कैंपस में फायरिंग की बात फैली छात्रों का आक्रोश भी बढ़ता गया और ये पूरा बवाल हो गया। इस विवाद के इर्दगिर्द जो नाम सामने आ रहा है वो है विवेकानंद पाठक का।

SV News

आखिर कौन हैं और क्या है इस विवाद से उनका नाता...

विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक जा रहे थे विवेकानंद

छात्रों का आरोप है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। 

200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद कर छात्रों को पीटा

आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं विवेकानंद पाठक

विवेकानंद पाठक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। यूपी कांग्रेस सदस्य भी हैं। वर्तमान में यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं। उन्हें अमेठी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद विवि में छात्र नेता रहे हैं।

SV News


सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली, छात्रवासों ने परिसर में उमड़े छात्र

छात्रों का आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से छात्र आक्रोशित हो गए और आगजनी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सभी छात्रावासों से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में उमड़े और पत्थरबाजी भी की। उधर, हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्याल पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुटा। मामले को लेकर हुए तनाव की गंभीरता को देखते मौके पर पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंचे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad