Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

द्विवार्षिक अधिवेशन/सम्मान समारोह आयोजित

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। बुधवार को एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन शाखा प्रयागराज के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के संघ भवन में संपन्न हुआ। संगठन द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पाल एवं प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला को माला फूल एवं संगठनात्मक सम्मान करते हुए जनपद अध्यक्ष जीवन लाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन में कई पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवेशन मे धर्मेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष, उमेश कुमार उपाध्यक्ष, राजेश कुमार तिवारी मंत्री, राजेंद्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष, संजय कुमार भारतीय संप्रेक्षक निर्वाचित किए गए। उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इंजीनियर प्रकाश सिंह प्रान्तीय महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर संघ उत्तर प्रदेश, इंजीनियर बीके पाण्डेय मंडल अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इंजीनियर महीप वर्मा मंडल अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ ल.सिं. प्रयागराज, राम चिराग त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विनोद पांडे मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इंजीनियर राजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ प्रयागराज, कमल श्रीवास्तव अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ विकास भवन प्रयागराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर हौसला प्रसाद मिश्र पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन व प्रांतीय उपाध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad