Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पहाड़ों पर बर्फबारी से पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन के साथ बढ़ी ठिठुरन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। दिसंबर महीने तक ठंड में उतार-चढ़ाव लगा रहा। लेकिन नए वर्ष की सुबह ने अचानक करवट बदल दिया। आसमान पर बादल छाए रहने से और धूप न खिलने से मौसम का मिजाज बदल गया। ठिठुरन बढ़ने से जहां व्यापार प्रभावित रहा। वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार को सुबह से ही ठंड ने कड़ा रुख अपना लिया। दोपहर तक लोग धूप निकलने की उम्मीद लगाए रहे। लेकिन इस दरमियान बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर किया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। एक सप्ताह तक कोहरा भी छाने की संभावना है। नए साल पर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकार्ड रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे की संभावना जताई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर प्रयागराज में दिख रहा। दिन-रात के तापमान में अंतर कम होगा।
ववर्ष के प्रथम दिन रविवार को सुबह से ही कोहरा व ठंडक लोगों को परेशान करने लगी। लोग बचाव के लिए घरों में दुबके रहे या अलाव तापकर एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई देते रहे। वहीं समाजसेवी आमिर शकील टंकी द्वारा नए वर्ष पर ग़रीब, मजदूर, वनवासी मुसहर एवं कमजोर लोगों को गर्म जर्सी बांटा गया। जिससे गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। गर्म जर्सी बांटने की कस्बे में चर्चा जोरों पर रही।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad