Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: एमपी की सीमा से सटे गांव मे पुलिस कमिश्नर ने किया भ्रमण, किया रात्रि प्रवास

SV News

पुलिस सहित ग्राम स्तर के अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी रहे उपस्थित

अंतर्राज्यीय सीमा के क्षेत्र में की गई पैदल गश्त, की गई पुलिस बैरियर/नाका की चेकिंग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुवार 26 जनवरी की रात्रि पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की सीमा पर प्रयागराज के थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुन्दवा स्थित पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रहरी (चौकीदार), स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं व सुझावों को जाना गया। बैठक में ग्राम स्तर के अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोगों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों से अवगत कराया गया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी, अध्यक्ष प्रधान संघ पुष्पराज, पुलिस उपायुक्त दीपक भूकर, सहायक पुलिस आयुक्त बारा संतलाल सरोज, नायब तहसीलदार राकेश कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी आर. बी. राय, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

SV News

पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त बारा द्वारा पुलिस बल व स्थानीय लोगों के साथ मध्य प्रदेश की सीमा वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई तथा अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीमा पर लगे पुलिस बैरियर व नाकों को चेक किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad