Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : गलन व ठिठुरन के साथ बढ़ी कड़ाके की ठंड, भीषण ठंड पड़ने के आसार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में गुरुवार को ठंड और बढ़ गई है। गलन ज्यादा होने से लोग ठिठुरते व कांपते नजर आए। दोपहर 12 बजे तक मौसम देखकर ऐसा लग रहा था जैसे बारिश का मौसम हो। जगह जगह लोग अलाव जलाकर उसके सामने बैठे रहे।
रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भी यात्री ठंड की चपेट में आने से परेशान दिखे। वहीं माैसम विभाग की मानें तो अभी चार से पांच दिन ठंड और शीतलहर का कहर इसी तरह से रहेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो.एआर सिद्दीकी बताते हैं कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन अधिकतम तापमान अभी स्थिर बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड ज्यादा होने से बाजारों में भी भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।
ठंड और कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ने लगा है। बुधवार और गुरुवार को भी ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस करीब चार घंटे, रीवा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, वंदे भारत 45 मिनट देरी से प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। मुंबई की तरफ से आने वाली कामायानी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल करीब 4 घंटे देरी से प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad