मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
मेजा क्षेत्र के गुनई गहरपुर (पोखरा) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आगामी 24 जनवरी से होगा। जिसमें तीर्थराज प्रयाग से आचार्य गौरव जी महाराज कथा व्यास होंगे।उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक बिरेंद्र कुमार यादव ने दी है।उन्होंने बताया कि अकारण करूणा वरुणालय नन्द नन्दन यशोदा नन्दन युगल बिहारी पीताम्बरधारी श्री कृष्ण चंन्द्र जी की असीम कृपा से एवं भागवत कथा के परम् रसिक हनुमन्त लाल के मार्गदर्शन में प्राचीन हनुमान धाम मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य अपना अभीष्ट रूप धारण कर चुका है। जिसके उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि समस्त कार्यक्रम ग्रामवासियों के सहयोग से होगा।जिसमें इच्छुक महानुभावों का यजमान की भूमिका में स्वागत है।
कार्यक्रम की रूप रेखा में 24 जनवरी को कलश यात्रा सुबह 08 बजे गुनई गहरपुर से बोलन धाम तक,प्राण प्रतिष्ठा तथा आश्रम में भव्य पुस्तकालय का शिलान्यास 25 जनवरी को और कथा प्रारम्भ 26 जनवरी से दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक होगी।समापन एक जनवरी को होगा।कथा समाप्ति के बाद शाम 7 बजे से 2 फरवरी सुबह 7 बजे तक हरिकीर्तन तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है।आयोजक बिरेंद्र कुमार यादव ने सभी भावुक एवं रसिक जनों एवं समस्त क्षेत्र वासियों से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर जीवन को सफल बनाने की अपील की है।