Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण रविवार 15 जनवरी को

SV News

महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम कर मनाया जाएगा डिम्पल यादव का जन्मदिन

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के भड़ेवरा गांव में 15 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम कर डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा और कंबल वितरित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने दी है। 
नरेन्द्र सिंह ने कहा कि 15 जनवरी रविवार को नारी शक्ति की प्रतीक, सौम्य और सादगी की प्रतिमूर्ति हम सबकी नेता डिम्पल यादव का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को भव्य रुप से मनाने के लिए महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम कर कंबल वितरित किया जाएगा और समाजसेवा से जुड़े सम्मानित विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad