Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विधानसभा अध्यक्ष के भोज पर पर मिले सीएम योगी और अखिलेश, हंसी और ठहाकों के बीच एक दूसरे का किया अभिवादन

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के यहां भोज में मिले सीएम योगी और अखिलेश यादव ने एक दुसरे का अभिवादन कर हाल चाल जाना। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है, विधानसभा में एक दूसरे के सामने तल्ख अंदाज में पेश आने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव रविवार को जब विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर आयोजित भोज में मिले तो दोनों ने खुशनुमा माहौल में एक दूसरे का अभिवादन करते हुए हाल चाल पूछा। शासन और सत्ता के गलियारों में इसे स्वस्थ राजनीति की तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार दोपहर अपने सरकारी आवास पर सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मोटे अनाज का भोज दिया। भोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित सरकार के मंत्री और विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भोज कर लौट रहे थे कि उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के महासचिव शिवपाल यादव, मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक लालजी वर्मा और एमएलसी राजेंद्र चौधरी भी वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे का अभिवादन किया, दोनों के बीच हंसी मजाक के खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई। दोनों केबीच तल्खी दूर होती देख उनके साथ खड़े दोनों पक्षों के लोगों के चेहरे भी खिल उठे। रविवार को बड़ी संख्या में विधायक अपने क्षेत्र में चले जाने के कारण भोज में करीब दो सौ विधायक और एमएलसी ही शामिल हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad